बागेश्वर। बागेश्वर जिले के गरुड़ के टीटबाजार में एक घर के पास बने पानी के गड्डे में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टीट बाजार निवासी दीपक वर्मा का चार वर्षीय पुत्र शांतनु वर्मा घर के पास ही खेल रहा था। घर के नजदीक किसी ने पानी के लिए गढ्ढा खोदा था। तभी शांतनु खेलते-खेलते अचानक गड्डे में गिर गया। साथ में खेल रहे बच्चे ने घर जाकर अपने पिता योगेश वर्मा को इसकी जानकारी दी। उनके आने तक शांतनु की हालत नाजुक हो गई थी। स्वजन उसे तत्काल सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वीके गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता नैनीताल में पुलिस में कार्यरत हैं।परिजनों ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है।
Related Posts
मुख्यमंत्री को लाभांश का चेक सौंपा
- admin
- October 20, 2024
- 0
देहरादून। पिटकुल द्वारा उत्तराखण्ड शासन को लाभांश के रूप में 11 करोड़ की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री […]
गुलदार ने बच्चे को बनाया निवाला
- admin
- May 18, 2024
- 0
श्रीनगर। शुक्रवार रात गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक घर के आंगन से मां के सामने ही तीन वर्षीय बच्चे […]
गैरसैंण, भराड़ीसैंण और मेहलचौरी राइंका बनेंगे मॉडल स्कूल
- admin
- September 21, 2024
- 0
चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ विभिन्न […]