नैनीताल। नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हो गए हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जानकारी के अनुसार एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफभी मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। बारिश और रात होने के चलते रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आईं। सिमली चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्रम कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) निवासी सभी कांसुवा घायल हो गए थे। सीएचसी कर्णप्रयाग के फार्मासिस्ट संजय कुमार ने बताया कि घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
स्वास्थ्य मंत्री ने किया महालक्ष्मी किट का वितरण
- admin
- October 17, 2024
- 0
पौड़ी । उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखंड थलीसैण के कैन्यूर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में आयोजित […]
मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत
- admin
- August 23, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। जिले के फाटा के पास देर रात भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से चार नेपाली मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर मौके […]
महाराज ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
- admin
- June 30, 2024
- 0
जनमंच टुडे। देहरादून। पर्यटन, सिंचाई एवं लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून के करनपुर मण्डल के डी.एल.रोड स्थित वार्ड नंबर 13 में भाजपा कार्यकर्ताओं के […]