देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। आंध्र प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री के 3 साल की उपलब्धियां को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान विधायक, महामंत्री, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के तीन साल पूर्ण होने पर सफलता गिनाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रदेश की जनता ने मिथक तोड़ने का काम किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी कदम उठाए और अन्य राज्यों के लिए ये मिसाल बने हैं। जबरन धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार किया, कठोर कानून लेकर आए, लैंड जिहाद पर शिकंजा कसा, दंगा विरोधी कड़ा कानून लाने का काम हमारी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण देने का काम हमारी सरकार ने किया है। नारी सशक्तिकरण में अनेकों योजनाएं लाई गई। छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की योजनाएं लाई गई। बीजेपी अध्यक्ष में कम धामी की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि G-20 समिट में बड़े स्तर पर एमओयू करार हुए अभी तक 71 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। होमस्टे बनाने वालों के लिए स्पेशल छूट सरकार ने दी है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई अन्य उपलब्धियां को भी गिनाते हुए कमांडर में के 3 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया।
Related Posts
Evm रखे स्ट्रांग रूम सील
- admin
- April 20, 2024
- 0
उत्तरकाशी। लोक सभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान संपन्न कराने के बाद यमुनोत्री एवं गंगोत्री क्षेत्र के सभी बूथों से पोलिंग पार्टियां सकुशल जिला मुख्यालय लौट […]
परेश रावल से मिले सूचना निदेशक
- admin
- October 8, 2024
- 0
देहरादून। सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता परेश रावल से महानिदेशक सूचना और उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने मुलाक़ात की। इस […]
नदी में बहा डाक्टर
- admin
- September 25, 2024
- 0
गोपेश्वर। मलेशिया से आए एक अनिवासी भारतीय चिकित्सक की अलकनंदा नदी में डूबकर मौत हो गई। वे अपने बुजुर्ग पिता के लिए पिंडदान और तर्पण […]