पिथौरागढ़। हम छु कुम्ईया हमरो कुमाऊॅ के गीतों के साथ 19 कुमाऊं रेजिमेंट का 46वा स्थापना दिवस समारोह पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 19 कुमाऊं के शहीदों को नमन करते हुए उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर हुई । इस दौरान 19 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने कहा कि रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की शहादत का ही कि परिणाम है कि आज 19 कुमाऊं रेजीमेंट देश की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं से एक है। पूर्व सैनिकों द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को सांझा करने के साथ 19 कुमाऊं रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास को मौजूद लोगो के समक्ष रखा गया। कार्यक्रम के बाद हम छू कुमइया हमरो कुमाऊं गीत की धुनों पर सभी पूर्व सैनिक जमकर थिरके। आपको बता दे कि 19 कुमाऊं रेजीमेंट देश के सर्वश्रेष्ठ रेजिमेंट से एक है, जिसे अपने 45 वर्ष के कार्यकाल के दौरान सेनाअध्यक्ष द्वारा तीन बार प्रशस्तिपत्र ,दो बार उत्तरी कमान द्वारा प्रशंसा पत्र के साथ साथ विदेश सेवा का गौरव प्राप्त है। भारतीय सेना में इस प्रकार के सम्मान से सुशोभित होना 19 कुमाऊं रेजीमेंट को सेना पर सर्वोच्च बटालियन के रूप में खुद प्रदर्शित करता है।
Related Posts
शिक्षकों पर बच्चों का भविष्य संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
- admin
- August 27, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोक सेवा आयोग से चयनित समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय के 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान […]
मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
- admin
- March 13, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में आज उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के रंगों के साथ भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]
यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया
- admin
- March 23, 2025
- 0
बागेश्वर। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष एवं जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान […]