अल्मोड़ा। जिले के सेराघाट क्षेत्र में गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में चालक, परिचालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर से भरा ट्रक हल्द्वानी से बेरीनाग की ओर जा रहा था इसी दौरान ट्रक यूके 04 सीबी-3110 अचानक अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग पर मंगलता से आगे टानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया। ट्रक में लदे सभी सिलेंडर खाई और नदी में बिखर गए। ग्राम प्रहरी की सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। खाई में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें 108 से सीएचसी धौलछीना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र परी सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर के रूप में की गई।
Related Posts
मुख्यमंत्री से मिली खिलाड़ी दीपाली
- admin
- November 3, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने भेंट की। नैनीताल की दीपाली ने दुबई के […]
दीपावली पर प्रदेश के बाजारों में रौनक
- admin
- October 30, 2024
- 0
देहरादून। दीपावली के पर्व पर प्रदेश के बाजारों में रौनक है। उमंग, उत्साह के इस त्योहार को मनानेके लिए लोगों बाजारों में खरीददारी कर रहे […]
मुख्यमंत्री ने की भाजपा प्रत्याशी को मत देने की अपील
- admin
- July 7, 2024
- 0
चमोली। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं, ताकि उनका […]