रुद्रप्रयाग। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने सोमवार पहली जुलाई से देशभर में लागू हो रहे तीन नए कानूनों के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कानूनों के बारे में पूरी जानकारी रखने के साथ ही आमजन को आईजीओटी कर्मयोगी एप के बारे में जागरूक करने को भी कहा। शनिवार को वर्चुअल माध्यम से थाना व चौकी प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए सीओ प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की। कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को तीनों नए कानूनों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है, इसलिए नये कानून के सफल क्रियान्वयन के लिए सबसे पहले पुलिस अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी होना जरूरी है। कहा कि परिवर्तित कानून से पुलिस की कार्यप्रणाली और न्यायालय के विचारण पर भी प्रभाव पड़ेगा। कहा कि सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने स्तर पर सीएलजी सदस्यों और गणमान्य लोगों के साथ नए कानूनों के प्रति जागरूकता को लेकर गोष्ठी आयोजित करें। उन्होंने नए कानूनों के बारे में अधिकाधिक जानकारी के लिए आईजीओटी कर्मयोगी एप के बारे में जागरूक करने पर भी जोर दिया।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने दी रक्षाबंधन की बधाई
- admin
- August 18, 2024
- 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदश में मुख्यमंत्री ने कहा […]
दो छात्रों की हादसे में मौत
- admin
- May 8, 2024
- 0
चंपावत। जिले के बुडम गांव की दो स्कूली छात्राओं की घर लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत । प्राप्त जानकारी के […]
कार्यक्रम का उदघाटन किया
- admin
- October 29, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कारगी ग्राण्ट में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर […]