देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को तेजी से भरा जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड में भी कैबिनेट की बैठक के बाद विभिन्न पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा राज्य में खाद्य अपमिश्रण पर अंकुश लगाने हेतु मानव संसाधन जैसे कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी को जल्दी दूर कर लिया जायेगा। गढ़वाल मण्डल के अन्तर्गत देहरादून में खाद्य विश्लेषणशाला स्थापित किये जाने एवं विश्लेषणशाला हेतु 13 पदों का सृजन किया गया है। इन पदों में खाद्य विश्लेषक, वरिष्ठ विश्लेषक खाद्य, वैज्ञानिक अधिकारी (खाद्य), वैज्ञानिक सहायक (खाद्य) एवं कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के पद शामिल किए गये हैं। वहीं सचल खाद्य विश्लेषणशालाओं के संचालन हेतु 08 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने की भी कैबिनेट ने सहमति प्रदान की है। जिनमें कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य), प्रयोगशाला सहायक व वाहन चालक के पद शामिल किए गये हैं।
Related Posts
स्वास्थ्य की जानकारी देना अनिवार्य
- admin
- March 12, 2025
- 0
देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देनी […]
कार में मिला महिला का जला शव
- admin
- April 6, 2025
- 0
चमोली। जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिला। घटनास्थल पर एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर […]
बारिश से हुआ भारी नुकसान
- admin
- September 18, 2024
- 0
पिथौरागढ़। जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई इलाकों में आपदा के चलते भारी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा आपदा में हुए […]