देहरादून।अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को जल संरक्षण के लिए आधुनिक और कारगर तकनीक के इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संचय के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएं और इसके लिए जन सहयोग लिया जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल संरक्षण और संवर्द्धन को जल आंदोलन के रूप में लेने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में हुई बैठक में श्री बर्द्धन ने कहा कि नगर निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतीराज और वन विभाग द्वारा जन सहभागिता से कन्टूर ट्रेंचेज, रिचार्ज पिट, चाल-खाल और चेक डैम बनाये जाएं। महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों और जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वालों का इसमें सहयोग लिया जाए। जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए राज्य और जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएं। उन्होंने वर्षा जल संचय के साथ ही जल के दुरूपयोग को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए।
Related Posts
उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर को मिला राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन अवार्ड
- admin
- October 6, 2024
- 0
देहरादून। संयुक्त प्रयासों से ही मिलता है उत्कृष्ठ सम्मान यह बात स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा […]
श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
- admin
- June 16, 2024
- 0
हरिद्वार। गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पावन स्नान पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्नान के लिए हजारों […]
अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये
- admin
- July 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के मुख्य सेवक सदन में प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों […]