बागेश्वर । जिले के गरुड़ तहसील के दुदीला के पास एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक घायल हो गया। चालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। रविवार की सायं डंपर संख्या यूके 07 सीबी 4299 गोमती नदी से आरबीएम लेकर क्रेशर की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से एक जेसीबी आ रही थी। जेसीबी को पास देते समय सड़क से नीचे की ओर डंपर के टायर धंस गए और वह गहरी खाई में गिर गया। इस घटना में डंपर चालक घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी बैजनाथ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी है।
Related Posts
दरबार साहिब पहुंची संगत
- admin
- March 13, 2025
- 0
देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था बुधवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः30 बजे श्री दरबार साहिब […]
केदारनाथ में युद्धस्तर पर राहत व बचाव अभियान जारी
- admin
- August 4, 2024
- 0
देहरादून। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के तुंगधार में सैन्य अभियान के दौरान बर्फ के पहाड़ से अचानक पैर फिसलने के चलते बलिदान हुए गढ़वाल राइफल […]
केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का निधन
- admin
- July 10, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड के केदारनाथ से विधायक शैला रानी रावत का लम्बी बीमारी के बाद बीती रात निधन हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण […]