पौड़ी । पौड़ी जिले के खिर्सू- कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक कार में कुछ लोग बरात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव दल ने सभी को खाई से निकाला। एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सृष्टि नेगी (18) पुत्री सुरेश नेगी , निवासी परसुंडाखाल । वाहन चालक मनवर सिंह, निवासी चोपड़ा, आरूषि (13) पुत्री अजय, निवासी उरेगी , सोम्या (9) पुत्री गणेश, निवासी उरेगी की मौत हो गई, जबकि हादसे में साक्षी नेगी(14) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुण्डाखाल , समीक्षा (15) पुत्री विनोद रावत, निवासी कठूली पौड़ी। सागर (11) उर्फ कान्हा, पुत्र अजय, निवासी उरेगी घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Related Posts
जीवन में योग अपनाये
- admin
- June 17, 2024
- 0
। हरिद्वार। धर्म नगरी हरिद्वार में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर स्वामी विवेकानंद घाट, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल में मां गंगा आरती के साथ […]
महाराज ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
- admin
- June 30, 2024
- 0
जनमंच टुडे। देहरादून। पर्यटन, सिंचाई एवं लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून के करनपुर मण्डल के डी.एल.रोड स्थित वार्ड नंबर 13 में भाजपा कार्यकर्ताओं के […]
यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- admin
- April 2, 2025
- 0
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े […]