देहरादून। देवभूमि के पौराणिक मंदिरों को विकसित करने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन की तर्ज पर केदारखंड मंदिर माला मिशन बनाने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन एव धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि वह राज्य में चिह्नित पौराणिक मंदिरों को विकसित करने के लिए मानसखंड मंदिर माला की तर्ज पर केदारखंड मंदिर माला मिशन बनाये, ताकि श्रद्धालुअ प्राचीन और पौराणिक मंदिरों के दर्शन कर सके। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी झील के आसपास के विकास के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 601-204 करोड़ की धनराशि की मंजूरी दी गई है। इसके अंतर्गत कोटी कॉलोनी से डोबरा चांटी ब्रिज तक 15.7 किमी पर्यटन सड़क बनायी जाएगी। महाराज ने कहा कि चमोली स्थित टिम्मरसैण महादेव मंदिर के विकास के लिए शासन से 7.95 करोड़ की राशि अनुमोदित की गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के सुनियोजित विकास के लिए ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है।
Related Posts
बोल्डर की चपेट में आने से एक की मौत
- admin
- March 1, 2025
- 0
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के धारचूला के तवाघाट—लिपुलेख रोड पर सड़क किनारे बैठकर चाय पी रहे आधा दर्जन श्रमिकों पर पहाड़ी से पत्थर व मलबा आ गिरा। […]
मुख्यमंत्री ने किया मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ
- admin
- May 6, 2025
- 0
देहरादून। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए, पांच पूर्ण रूप से सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट […]
सुरक्षा एवं पुनर्स्थापना कार्यों के लिए मिली धनराशि
- admin
- October 14, 2024
- 0
देहरादून। केदारघाटी में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग, सड़क मार्ग एवं अन्य स्थानों पर हुई क्षति को […]