चमोली। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए ‘‘अपना गांव, अपना वोट’’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार चमोली पहुंचे श्री बलूनी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आम जनमानस के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में बोलते हुए सांसद ने कहा कि स्वाथ्य के क्षेत्र में काम किया जाएगा। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में लगातार घट रही विधानसभा सीट को लेकर श्री बलूनी ने कहा कि सरकार के साथ मिलकर परिसीमन को क्षेत्रफल के अनुसार किये जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पहाड़ की सीटें घटती रहीं तो आने वाले समय में पहाड़ों का प्रतिनिधित्व कमजोर हो जाएगा।
Related Posts
दावाग्नि से धधके जंगल
- admin
- April 20, 2024
- 0
बागेश्वर। जिले के जंगल इन दिनों आग से धधक रहे हैं। दावाग्नि से अब्वतक करोड़ों की वनसम्पदा जलकर राख हो चुकी है। साथ ही कई […]
पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण करने के निर्देश
- admin
- April 26, 2025
- 0
देहरादून। शासकीय आवास पर बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई […]
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
- admin
- July 23, 2024
- 0
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र मदकोट का दौरा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने देवीबगड़ और भैरोबगड़ में मंदाकिनी […]