रुद्रप्रयाग। जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैंतोली के पास एक यात्री वाहन के खाई में गिरने से 12 लोगों की मृत्यु हो गयी है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को गुलाबराय मैदान से एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश लाया गया, जिसमें से 2 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। साथ ही 7 यात्रियों का रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। रुद्रप्रयाग से हमारे क्षेत्रीय संवाददाता ने बताया कि जिलाधिकारी डॉक्टर सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक डा विशाखा अशोक भदाणे के नेतृत्व में राहत और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं। श्री धामी ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
Related Posts
आपदा से बचाव के लिए अब तक 427.87 करोड़ की धनराशि आवंटित हुई : धामी
- admin
- September 24, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निकायों में आंतरिक मार्गों की मरम्मत एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों […]
दम्पती की दम घुटने से मौत
- admin
- August 11, 2024
- 0
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार को गोबर गैस टैंक की सफाई करते समय पति, पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई है। पुलिस […]
रेल परियोजना का किया निरीक्षण
- admin
- April 8, 2025
- 0
पौड़ी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन टनलों का दौरा कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और […]