देहरादून। प्रदेश के मैदानी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिलों के मैदानी हिस्सों में आज अत्यधिक गर्मी महसूस की गई। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीाताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ स्थानों में भारी गर्मी और लू का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। अत्यधिक गर्मी की चेतावनी के मद्देनज़र मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से दोपहर के वक्त बाहर न निकलने की सलाह दी है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 17 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है। उन्होंने कहा कि 18 जून से राज्य में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने दिए ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान चलाने के निर्देश
- admin
- March 10, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाया […]
हादसे में दो महिलाओं की मौत
- admin
- August 23, 2024
- 0
सितारगंज। यहां बिजी चौराहे के समीप एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि […]
सूची शासन को भेजने के निर्देश
- admin
- June 7, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को नगर निकायों में अवस्थित मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण के बाद सूचीबद्ध रिपोर्ट एक सप्ताह में शासन को […]