देहरादून। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनाव की अधिसूचना आज जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन भी शुरू हो जाएगा जो 21 जून तक चलेगा। राज्य में विधानसभा उप चुनाव के लिए आज शुक्रवार से नामांकन शुरू होने जा रहे हैं। 21 जून तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शुक्रवार को बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन भी शुरू हो जाएगा जो 21 जून तक चलेगा। 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहेंगे, उनके लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून तक होगी। दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, विस उप चुनाव के लिए बदरीनाथ में 210 पोलिंग बूथ पर एक लाख दो हजार 145 मतदाता, 2,566 सर्विस मतदाता हैं। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में 132 पोलिंग बूथ और एक लाख 19 हजार 930 मतदाता व 255 सर्विस मतदाता होंगे।
Related Posts
फूड प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ
- admin
- April 7, 2025
- 0
उत्त्तरकाशी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चिन्यालीसौड़ के बड़ेथी में प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया। वहां पर महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से […]
राज्यपाल ने रोपा पौधा
- admin
- September 17, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली […]
दार्जिलिंग के साथ हो रहा भेदभाव
- admin
- April 24, 2024
- 0
देहरादून। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने फरवरी में राज्य को विभाजित करने के प्रयासों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया। जिसके बाद गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन के […]