रुड़की। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार से सांसद बनने के बाद पहली रुड़की पहुंचें। जहा भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलौर उपचुनाव को लेकर कहा कि इस सीट को जीतने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। यह सीट हमेशा ही भाजपा के लिए चुनौती रही है क्योंकि इस सीट पर भाजपा का प्रत्याशी अभी तक जीत नहीं पाया। लेकिन इसके लिए बात कर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होनें कहां कि हरिद्वार में किसानो की खेती, शिक्षा, इंडस्ट्री इन सभी पर काम किया जाएगा। गांव के गरीब बच्चे जो आगे बढ़ नहीं पाते हैं सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। उन बच्चों को भी आगे बढ़ने का कार्य किया जाएगा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार है। जनता ने जो उन पर विश्वास जताकर दिल्ली भेजने का कार्य किया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
Related Posts
यमुनोत्री राजमार्ग का निरीक्षण किया
- admin
- June 2, 2024
- 0
उत्तरकाशी। चारधाम राजमार्ग परियोजना को लेकर के सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एके सीकरी की अध्यक्षता में गठित हाई पावर्ड कमेटी के द्वारा आज […]
उक्रांद ने बद्रीनाथ में उतारा प्रत्याशी
- admin
- June 17, 2024
- 0
नई टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल नें बद्रीनाथ विधानसभा से दल के वरिष्ठ नेता वर्तमान में जिलाध्यक्ष चमोली जनपद श्री बच्ची राम उनियाल को मैदान में […]
कार्यक्रम का उदघाटन किया
- admin
- October 29, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कारगी ग्राण्ट में सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर […]