देहरादून। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में अवसर प्रदान करने के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण लागू कर दिया गया है, जिसका शासनादेश जारी हो गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के सभी खिलाडियों के लिए यह खुशी की बात है कि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को लाभ प्राप्त होगा। खेल मंत्री ने कहा कि चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
जुर्माना वसूला गया
- admin
- April 2, 2025
- 0
नैनीताल। राज्य कर विभाग के हल्द्वानी सम्भाग अंतर्गत विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 के मार्च माह में संग्रहित तीन करोड़ पैंतालीस […]
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रदान किये आवंटन पत्र
- admin
- July 20, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उरेडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना […]
एचआईवी पीड़ितों को अब निकट के अस्पतालों में मिलेंगी दवा
- admin
- July 16, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को अब उनके घर के निकट ही दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य सचिव डा. […]