बागेश्वर। बागेश्वर जिले में बारिश के साथ ही तेज अंधड़ चलने से मौसम सुहावना हो गया है। वही अंधड़ से कई घरों को नुकसान का अनुमान है। अंधड़ के चलते पपोली गांव के उडियार तोक निवासी उम्मे सिंह पुत्र हयात सिंह, प्रकाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह की मकान की छत उड़ गई । ग्राम पंचायत भवन किड़ई की टिन से बनी छत भी अंधड़ से उड़ गई है।अंधड़ के चलते शेर सिंह पुत्र प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह के मकान की रैलिंग को भी नुकसान पहुंचा है। किड़ई गांव निवासी महेंद्र राम पुत्र बची राम के मकान की टिन की छत उड़ गई है। हरक राम पुत्र प्रताप राम्र कविंद्र सिंह पुत्र राम सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र खीम सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह आदि ग्रामीणों के घरों की छत हवा में उड़ गई है।
Related Posts
सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी
- admin
- March 3, 2025
- 0
देहरादून। राज्य की नई आबकारी नीति 2025 में धार्मिक स्थलों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उनके निकटवर्ती मदिरा अनुज्ञापनों को बंद करने का निर्णय […]
बिजली दरों में बढ़ोतरी
- admin
- April 26, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में बिजली दरों में करीब सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नियामक आयोग ने आज नई दरें जारी कर दी है। बीपीएल […]
सेना के हवलदार की डूबकर मौत
- admin
- May 31, 2024
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में 81 एनसीसी बटालियन में नियुक्त सेना के हवलदार की नहाते समय सरयू नदी में डूब कर मौत हो गई। जानकारी के […]