बागेश्वर । जिले में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ा राहत मिली। हिमालयी क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की सूचना है। जिससे फल, सब्जियों को नुकसान की संभावना बनी है। वहीं, नगर के मंडलसेरा में रास्ता तथा घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सोमवार को सुबह से चटक धूप निकली। एक बजे तक गर्मी चरम पर थी। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दोपहर बाद एकाएक घनघोर बादल छा गए। तेज हवाएं चलीं। जिससे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर में झमाझम वर्षा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, कपकोट के हिमालयी गांवों में भी वर्षा हो रही है। ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। जबकि आम, लीची, कीवी, सेब, आडू, पूलम, खुमानी के अलावा सब्जियाें पर मार पड़ी है। जबकि धान की पौध के लिए वर्षा को किसान अच्छा मान रहे हैं। इधर, मंडलसेरा में घरों में पानी घुस गया।
Related Posts
लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान
- admin
- July 4, 2024
- 0
उत्तरकाशी। आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के तहत मोरी में ‘संपूर्णता अभियान‘ शुरू किया गया है। तीन महीने के इस अभियान के दौरान विकास खंड मोरी […]
मुख्यमंत्री ने दी जन्माष्टमी की बधाई
- admin
- August 26, 2024
- 0
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्माष्टमी के अवसर पर गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने […]
दुग्ध उत्पादक किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी बकाया धनराशि
- admin
- October 21, 2024
- 0
देहरादून। दिवाली से पहले राज्य सरकार, दुग्ध उत्पादक किसानों को उनके लंबित बकाए का पूरा भुगतान कर देगी। पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन मंत्री श्री […]