उत्तरकाशी। बकरी चुगाने गए भटवाड़ी प्रखंड के रैथल गांव निवासी एक युवक की भालू के हमले में मौत हो गई । युवक का शव गांव से करीब दो किमी दूर जंगल में चट्टान के बीच पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी अनुसार भटवाड़ी निवासी अजय राणा (33) पुत्र देवेंद्र सिंह राणा बुधवार सुबह बकरियां चुगाने जंगल गया था। वह शाम तक भी घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। आज सुबह अजय का शव गांव से करीब दो किमी दूर चट्टान के बीच में पड़ा मिला। सूचना वन क्षेत्राधिकारी टकनौर रेंज रूपमोहन नौटियाल को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से शव को चट्टान के बीच से निकाला। वन क्षेत्राधिकारी रूपमोहन नौटियाल ने बताया कि युवक के शव पर भालू के पंजों के निशान हैं। उसके सिर को भी भालू ने हमलाकर क्षत-विक्षत कर दिया है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Related Posts
लोगों को किया जागरूक
- admin
- March 20, 2025
- 0
चंपावत। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय लोहाघाट में नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा संरक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने स्थानीय जल […]
मन की बात कार्यक्रम को सुना
- admin
- July 28, 2024
- 0
देहरादून। विस अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूडी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी […]
मुख्यमंत्री ने कहा, चारधाम यात्रा उत्तराखंड की लाइफलाइन
- admin
- April 28, 2025
- 0
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत आस्था पथ मुनि की रेती में आज तक द्वारा आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग […]