देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने आज खाद्य सामग्रियों में मिलावट की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 325 दुकानों का किया निरीक्षण किया और 155 खाद्य नमूनों को जांच के लिए भेजे। इस दौरान टीम ने 6 मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 3 अन्य के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर विशेष अभियान शुरू किया था, यह अभियान वर्तमान में भी लगातार जारी है। उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीमों का गठन कर यात्रा मार्गों पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में बेची जा रही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की जा रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये हैं कि कि अभियान में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश नहीं की जायेगी। आयुक्त के स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा मार्ग पर कोई भी दुकानदार मिलावटी सामान, खाद्य पदार्थ व फलों को नहीं बेच पाये इसका विशेष ध्यान रखा जाये। डॉ आर राजेश कुमार द्वारा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में अभियान चलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान टीम ने 325 दुकानों का निरीक्षण, 155 नमूने जांच को भेजे गये। अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुक्रम में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर खास निगरानी रखी जा रही है। मिलावटी या एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त गढ़वाल मंडल राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम अब तक 325 दुकानों का निरीक्षण कर चुकी है। इसमें 155 नमूने संदिग्ध पाये गये जिनको जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मानको के अनुरूप नहीं आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि अभी तक हमने मिलावटी सामान व खाद्य पदार्थ बेचने वाले 6 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। 03 अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी मिलावटी सामान बेचने में कार्रवाई गतिमान है। आम जनमानस के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी चारधाम यात्रा के दौरान विभाग ने अभियान चलाया था
Related Posts
30 को खुलेंगे गंगोत्री के कपाट
- admin
- March 30, 2025
- 0
उत्त्तरकाशी । विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे । उत्तरकाशी में आज […]
मानसून से पहले सभी कार्य पूरा करें : धामी
- admin
- June 18, 2024
- 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून की तैयारी की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को मानसून से पहले सड़कों का पैच वर्क, चौड़ीकरण आदि का […]
आयोग से भरे जाएंगे रिक्त पद
- admin
- October 22, 2024
- 0
देहरादून। अशासकीय विद्यालयों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों को आयोग के माध्यम से ही भरा जायेगा, इसके लिये […]