बागेश्वर। जिले में कांडा, कपकोट व दुग-नाकुरी तसहील में गुरुवार की सुबह तीन बजे से पांच बजे तक झमाझम बारिश होती रही। आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही हल्की ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज हो गई है। धरमघर रेंज के जंगलों की आग बुझने से वातावरण में फैला धुआं भी खत्म हो गया है। बारिश से किसान खुश हैं। खरीफ की फसल की बुआई तेज हो गई है। रोपाई के लिए किसान अब धान की नर्सरी भी तैयार करने लगे हैं। गुरुवार की सुबह आसमान साफ हो गया। अपराह्न तीन बजे से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। चार बजे बाद एक बार फिर से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
Related Posts
सामग्री ढोने वाले खच्चर ढो रहे यात्री
- admin
- June 2, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा का तारतम्य बिगाड़ने के लिए कुछ लोग लगातार साजिश रच रहे हैं। अधिक धन कमाने के लालच और व्यापरियों के […]
विज्ञान एवं तकनीकी का योजनाओं में प्रयोग करें
- admin
- July 31, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि लंबे समय से संचालित […]
इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
- admin
- March 14, 2025
- 0
टिहरी। जिले में नरेन्द्रनगर और प्रताप नगर के मदन नेगी में स्वीकृत दो नए केंद्रीय विद्यालयों को इसी शिक्षा सत्र में संचालन को लेकर जिला […]