देहरादून। मसूरी से देहरादून लौट रहै वाहन के ब्रेक फेल होने से शिखर फॉल के पास खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक और युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार आज कुछ युवक थार वाहन से मसूरी घूमने गए थे। मसूरी घूमने के बाद वह देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान शिखर फाल के पास वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गये और वाहन खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को चरण अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवती व युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड देहरादून और अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती निवासी कौलागढ थाना कैंट देहरादून के रूप में हुुुई। अवनी मसूरी रोड में कैफे चलाती थी। वहीं हादसे में सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट पुत्र के. ओ. बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून, ईशा पुत्री राकेश चंद्र निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धर्मपुर देहरादून के रूप में की गई।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने की बद्रीनाथ में पूजा, अर्चना
- admin
- November 13, 2024
- 0
बद्रीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और राज्य की सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना पर जोर दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]
आदिबदरी, खेती और थापली होंगे मशरूम उत्पादन के मॉडल के रूप में विकसित
- admin
- October 24, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के गैरसैंण विकासखण्ड के आदिबदरी, खेती और थापली गांवों को मशरूम उत्पादन के मॉडल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरु […]
नहाते समय गंगा में बहे दो युवा पर्यटक
- admin
- September 22, 2024
- 0
ऋषिकेश। शिवपुरी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय गंगा की तेजधारा की चपेट में आकर दिल्ली के दो युवक बह गए। सूचना पर मौके पर […]