ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा में आ रहे यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत शनिवार को सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने यात्रा कार्यालय, ऋषिकेश का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ऐसे लोग जो बिना पंजीकरण के उत्तराखण्ड आ गए है उनका निर्धारित संख्या में पंजीकरण कर उन्हें यात्रा पर भेजे जाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत शनिवार को 800 यात्रियों को ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी उत्तराखण्ड की सीमा से बाहर है, उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर भेजा जाएगा। सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल द्वारा यह भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा कार्यालय, ऋषिकेश जहां यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया गतिमान है, वहां स्थित दो सुलभ शौचालयों को निःशुल्क यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों से इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा इसके लिए सुलभ इण्टरनेशनल संस्था को जो भी भुगतान देय होगा, वह राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
मेधावियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
- admin
- July 21, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित महानगर छात्र सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। […]
खिलाड़ियों का ट्रायल शुरू
- admin
- April 15, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। खेल मैदान अगस्त्यमुनि में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष बालिका वर्ग के ट्रायल में 200 से अधिक बालिकाओं ने […]
जीवन में कभी शॉटकट न अपनाएं छात्र : गैरोला
- admin
- May 1, 2024
- 0
मुंबई उत्तरांचल महासंघ, मुंबई ने उत्तराखंड भवन,वाशी, नई मुंबई में युवा शक्ति समारोह का आयोजन किया। इस दौरान 10,12वीं और उच्च शिक्षा ले रहे उत्तराखंड मूल […]