देहरादून। देश-विदेश के श्रद्धालुओं को पहाड़ी व्यंजन खूब भा रहे हैं। गंगोत्री राजमार्ग पर स्वयं सहायता समूहों के 14 आउटलेट खोले गये हैं। मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन ने प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल मिशन को आगे बढ़ाया है। पहाड़ी भोजन की डिमांड बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि आउटलेट केन्द्रों में चैलाई के लड्डू, जेम, चटनी, बुरांश, माल्टा जूस, सिल्बटा पीसा नमक, स्थानीय पकवान, ऑर्गेनिक उत्पाद, काष्ठकला, हैण्डलूम, हथकरघा परिधान आदि पर्यटकों को खूब पंसद और आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल पर स्वयं सहायता समूहं से जुड़ी महिलाओं को उनके द्वारा उत्पादित उत्पादों का सही मूल्य दिलाने के लिए यात्रा मार्गों पर स्टाल लगवाए गये। जहां से श्रद्धालु स्थानीय उत्पादों का क्रय कर सके।
Related Posts
नड्डा ने कहा , विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे
- admin
- April 15, 2024
- 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष में सबने अलग-अलग संकल्प पत्र बनाया, सभी मिल नहीं पा रहे हैं। इंडिया […]
वाहन खाई में गिरा, दो की मौत
- admin
- April 2, 2025
- 0
उत्तरकाशी। जिले के पुरोला क्षेत्र में ओवरलोड यूटिलिटी के रुपिन नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा […]
सितम्बर से शुरू होगी द्वितीय चरण की यात्रा
- admin
- July 24, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर […]