पिथौरागढ़। जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ की टहनी टूटने से अचानक पेड़ से सीधे खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मृतक महिला के शव को ग्रामीणों ने खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली की नीमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने गई थी। इसी दौरान काफल तोड़ते समय काफल के पेड़ की टहनी टूट गई और महिला कई फिट नीचे पथरीली जमीन पर जा गिरी। हादसे में नीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ की महिलाओं ने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुँचे ग्रामीण महिला को गांव ले गए। महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि, पति प्राइवेट नौकरी करता है।
Related Posts
बेहतरीन योजनाएं बनाए
- admin
- April 6, 2025
- 0
देहरादून। राज्य के समावेशी विकास के लिए नये संसाधन जुटाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत […]
उत्तराखंड में ‘मंकीपॉक्स’ को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए
- admin
- August 29, 2024
- 0
देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी हवाई अड्डों के साथ-साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमाओं के पास मौजूद बंदरगाहों के अधिकारियों को ‘मंकीपॉक्स’ […]
मुख्यमंत्री ने सुनी मन की बात कार्यक्रम
- admin
- August 25, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 113 वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री […]