देहरादून। प्रदेश में मौसम बदलने और बारिश होने से वनाग्नि की घटनाएं थम गई हैं। वन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी वनाग्नि की एक भी घटना घटित नहीं हुई है, लेकिन सरकारी तंत्र के साथ विभागीय अफसर-कर्मचारी ग्राउंड पर डटे हुए हैं। इस वर्ष अभी तक गढ़वाल मंडल में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं हुई हैं। मसूरी डिवीजन में वनाग्नि की 68 घटनाएं हुई । इसके बाद पौड़ी के सिविल सोयम क्षेत्र में कुल 65 वनाग्नि की घटना हुई । इसके बाद बद्रीनाथ डिवीजन में दावाग्नि की 58 घटनाएं हुई है। दूसरी ओर कुमाऊं मंडल अब तक कुल एक सौ 15 वनाग्नि की घटनाएं रिकॉर्ड की गई है। कुमाऊं मंडल का ही तराई ईस्ट क्षेत्र सबसे ज्यादा आग की लपटों में घिरा रहा। डीएफओ तराई ईस्ट क्षेत्र में कुल 93 घटनाएं हुई है। अल्मोड़ा डिवीजन में दावाग्नि की कुल 76 घटनाएं हुई। कुमाऊं मंडल के चंपावत डिवीजन में भी वनाग्नि की 69 आग घटनाएं घटित हुई। प्रमुख वन संरक्षक डॉक्टर धनंजय मोहन के अनुसार इस वर्ष करीब छह मिमी बारिश हुई है। बारिश न होने से जंगलों में आग की घटनाएं घटित हुई है।
Related Posts
मुख्यमंत्री से की मुलाकात
- admin
- February 1, 2025
- 0
देहरादून। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय स्थान मिलने के बाद नई दिल्ली […]
झंडा मेला की तैयारियां शुरू
- admin
- March 11, 2025
- 0
देहरादून। देहरादून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरु हो गई हैं। सोमवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में […]
सितम्बर से शुरू होगी द्वितीय चरण की यात्रा
- admin
- July 24, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर […]