देहरादून। राज्य सरकार चारधाम यात्रियों के खानपान, रात्रि विश्राम और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। केदारनाथ में आज पांच हजार खाने के पैकेट वितरित किये गये हैं। केदारनाथ में पैदल यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यात्रा में दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं के लिए मौके पर ही पैक्ड भोजन की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन की ओर से पांच हजार तीर्थयात्रियों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। केदारनाथ सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया जा रहा है। कई अन्य सामाजिक संगठनों ने भी केदारनाथ और यात्रा मार्ग में भंडारा आयोजित करने का फैसला लिया है।
Related Posts
लोडिंग वाहन से टकराई यात्रियों से भरी बस, दो की मौत
- admin
- April 7, 2025
- 0
देहरादून। शिमला बाईपास के पास यात्रियों से भरी बस की टक्कर सामने आ रहे लोडिंग वाहन से हो गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत […]
सड़क हादसे में गई तीन लोगों की जान
- admin
- October 7, 2024
- 0
पिथौरागढ़। जिले के जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो […]
गृहमन्त्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रावत
- admin
- September 13, 2024
- 0
देहरादून/नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा से हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ […]