कोटद्वार। चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत भदूली गांव में चोरों ने एक बंद घर के ताले तोड़कर 36 हजार रुपए की नगदी समेत तीन लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भवन स्वामी ने मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम भदूली निवासी सेवानिवृत्त तहसीलदार आरपी जोशी ने पटवारी सर्किल तलाई-2 के राजस्व उपनिरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि ग्रामीणों ने गत छह मई को उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके बंद घर के ताले टूटे हुए हैं। वह गांव पहुंचे तो देखा कि उनके तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। साथ ही चोरों ने कमरों में रखे बक्शे, अटैची समेत अन्य सामान खंगाला हुआ था। बताया कि चोर खेत की रजिस्ट्री समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज, 36 हजार रुपये नकदी समेत करीब तीन लाख के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।
Related Posts
दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली सुधार के लिए लगेंगे कैंप
- admin
- June 18, 2024
- 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नैनीताल क्लब में विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा […]
मानसून को लेकर सभी तैयारियां पूरी
- admin
- June 24, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है। मानसून […]
मुख्यमंत्री से की मुलाकात
- admin
- August 7, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने सचिवालय कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध […]