उत्तरकाशी। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह विजयपाल पंवार (60) परिजनों के साथ अपनी कार से नौगांव स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर वह हाईवे पर आए पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा। इस दौरान पत्थर हटाते हुए पहाड़ी से आया एक पत्थर विजयपाल के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विजयपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
‘विशाल खुला ऑनलाइन पाठ्यक्रम’’ का शुभारंभ
- admin
- November 13, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए राज्य में पहला ‘‘विशाल खुला ऑनलाइन पाठ्यक्रम’’ का शुभारंभ किया गया। यह कोर्स शिक्षकों को डिजिटल […]
राजभवन तीन दिवसीय फूल प्रदर्शनी शुरू
- admin
- March 7, 2025
- 0
देहरादून । राजभवन फूल प्रदर्शनी, देहरादून में प्रभु श्रीराम सांस्कृतिक पुष्प घाटी का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा किया […]
अभिनेता राजपाल यादव ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
- admin
- August 7, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में फिल्म अभिनेता श्री राजपाल यादव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि […]