ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत निम बीच में नहाते समय गंगा के तेज धारा की चपेट ने आकर बह गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवक को तलाशने में जुटी हुई है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार कनिष्क राणा( 21) निवासी, विजय विहार, फेस 2 रोहिणी, दिल्ली अपने दो दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। आज तीनों निम बीच पांडू पत्थर के पास गंगा में उतरे, इसी दौरान कनिष्क गंगा के तेज बहाव में आ गया और बहने लगा। उसके दोस्तों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन तब तक वह गंगा की लहरों में ओझल हो गया। सूचना पर आपदा संकट मोचन टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Related Posts
गर्मी से मिली राहत
- admin
- June 3, 2024
- 0
बागेश्वर । जिले में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा हुई। उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ा राहत मिली। हिमालयी क्षेत्र में […]
मुख्यमंत्री ने ई- कोष वेबसाइट का लोकार्पण किया
- admin
- March 12, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली का पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान कर समरसता की भावना को भी मजबूत […]
पुस्तक का लोकार्पण किया
- admin
- November 5, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मेजर जनरल जी.डी. बख्शी (से.नि.) द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism का विमोचन किया। मुख्यमंत्री […]