खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे। मुख्यमंत्री धामी शनिवार देर शाम हेलीकाप्टर से लोहियाहेड स्थित हेलीपेड पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं का सुना। समस्याएं सुनने के बाद सीएम धामी ने समस्याओं का निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। रविवार को अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में बनबसा जाने से पहले सीएम धामी ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनी। लगभग दो घंटे तक वह जनता के बीच रहे और एक-एक करके सभी से मिले। लोगों की जनसमस्या सुनने के बाद सीएम धामी बनबसा को रवाना हो गए। सीएम धामी रविवार देर शाम झनकट में एक विवाह समारोह में भी शिरकत करेंगे।
Related Posts
सालम क्रांति के नायकों का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान : धामी
- admin
- August 25, 2024
- 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद अल्मोडा की तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर […]
गृहमन्त्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रावत
- admin
- September 13, 2024
- 0
देहरादून/नई दिल्ली। आज नई दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा से हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ […]
चेकिंग अभियान चलाया
- admin
- November 6, 2024
- 0
हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आरटीओ हल्द्वानी के आदेशानुसार दिनांक 5 और 6 नवंबर 2024 को दो प्रवर्तन टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। एक […]