ऋषिकेश। रविवार को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्त राम घाट में गंगा में नहाते समय दो पर्यटकों की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार दिल्ली के 8 लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। आज गंगा में नहाने के दौरान एक महिला व एक पुरुष नदी में डूब गए, जबकि 4 पर्यटकों को मौके पर राफ्टिंग गाइड ने रेस्क्यू कर गंगा से बाहर निकाला। एसडीआरएफ टीम व जल पुलिस डूबे व्यक्तियों की तलाश कर रही है। घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र सजवान ने बताया कि गंगा नदी में नेहा (29)पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश व साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश डूब गये। जबकि साक्षी कुमारी(29) पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
Related Posts
गौचर मेले का शुभारंभ
- admin
- November 14, 2024
- 0
गोपेश्वर। गौचर में 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गौचर मेले […]
शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे
- admin
- October 7, 2024
- 0
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 119 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के […]
गंगोत्री, यमुनोत्री में उंड रहा आस्था का सैलाब
- admin
- June 11, 2024
- 0
उत्तरकाशी। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा को एक माह पूरा हो चुका है। दोनों धामों में इस एक महीने में 7.26 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन […]