चमोली। नारायणबगड़ के चिरखून गांव के जवान कीरत सिंह रावत का पैतृक घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जवान कीरत सिंह बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज दिल्ली के सेना अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। कीरत सिंह 20 गढ़वाल राइफल में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वहीं, जवान के निधन पर पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के चिरखून गांव के कीरत सिंह रावत साल 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। जो 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे। इस समय उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके चलते उनका दिल्ली के सेना अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां 22 अप्रैल को उपचार के दौरान जवान का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वहीं, 23 अप्रैल को सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव चिरखून लाया गया। जहां बुधवार 24 अप्रैल को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट नंदप्रयाग संगम पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने योग कर दिया स्वास्थ्य रहने का संदेश
- admin
- June 21, 2024
- 0
देहरादून। आज विश्व योग दिवस है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमं आयोजित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त […]
डेमस्क रोज ला रही किसानों के जीवन में खुशहाली।
- admin
- May 26, 2024
- 0
चमोली। सीमांत जनपद चमोली में डेमस्क रोज की खेती किसानों की आजीविका का अच्छा साधन बन रही है। डेमस्क रोज से तैयार गुलाब जल और […]
अस्पतालों में जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद : रावत
- admin
- August 17, 2024
- 0
देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कई […]