देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान तेज हो गया है। प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मत डाले जांएगे। राजनीतिक दलों के बड़े नेता रैलियां और रोड शो कर जनता को अपने पक्ष में समर्थन में जुटाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर, रूड़की और देहरादून में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर और बनबसा में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा के लिए रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उधर, कांग्रेस के प्रत्याशी और नेता भी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैली, जनसभा और रोड शो कर रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि जनता प्रदेश की पांचों सीटों के साथ ही देशभर में बदलाव चाहती है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने की भाजपा प्रत्याशी को मत देने की अपील
- admin
- July 7, 2024
- 0
चमोली। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं, ताकि उनका […]
केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का निधन
- admin
- July 10, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड के केदारनाथ से विधायक शैला रानी रावत का लम्बी बीमारी के बाद बीती रात निधन हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण […]
मां-बेटी की मलबे में दबकर मौत
- admin
- July 27, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते कई सड़कें बन्द हो गई है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा […]