देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपीटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी .आर. सी. पुरुषोत्तम ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक” में दिनांक 03 अप्रैल, 2024 से मतदाता जनजागरूकता हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय पुरस्कार ₹2000 और तृतीय पुरस्कार ₹1000 तय किया गया था। प्रतियोगिता में दिनांक 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2024 तक प्रतिभागियों ने 2700 कमेन्ट किये। जिनमें 1709 कमेन्ट सही पाये गये। सही पाए जाने वाले 1709 उत्तर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा लकी ड्रॉ के माध्यम से तीन विजेताओं का नाम चयनित किया गया। लकी ड्रा के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रथम विजेता रॉबिन जॉन, द्वितीय विजेता नन्दिनी रावत और तृतीय विजेता अशोक रहे।
Related Posts
हिमस्खलन में फंसे बीआरओ के श्रमिक
- admin
- February 28, 2025
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के माणा गाँव के पास बद्रीनाथ धाम के नजदीक सड़क खोलते समय हिमस्खलन की चपेट में आने से बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन (BRO) […]
मुख्यमंत्री ने दी इगास की बधाई
- admin
- November 11, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व /बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश […]
बालिका निकेतन और नारी निकेतन हॉल का लोकार्पण
- admin
- April 30, 2025
- 0
देहरादून । महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बालिका निकेतन की बच्चियों अपनी मेधा के बल पर समाज में महिला […]