“नैनीताल। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर रूप से मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं। इसी कड़ी में अब कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में गीत के जरिये मतदाता को जागरूक करने का प्रयास किया है। वरिष्ठ आईएएस ने सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ओलां” शीर्षक से गीत रिकॉर्ड किया है जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गीत में वह स्थानीय बोली भाषा में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। 18 वर्ष के नवयुवाओं को भी वह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गीत में ‘लोकतंत्र फुल सपोर्ट’ लाइन का इस्तेमाल कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया है। गौरतलब है कि लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्तराखंड के स्थानीय सेलेब्रिटीज़ से लेकर तमाम बॉलीवुड कलाकार व अन्य पेशों से जुड़े लोग, जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
Related Posts
आप सांसद संजय सिंह को जमानत मिली
- admin
- April 2, 2024
- 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय सिंह को पिछले […]
प्रदेश में लोस चुनाव की तैयारियां जोरों पर
- admin
- March 13, 2024
- 0
देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के लिए प्रदेश में तैयारियां जोरों पर है। लोकसभा चुनाव में पूरे उत्तराखंड में 11 हजार 500 मतदान केंद्र बनाए […]
कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा
- admin
- March 23, 2024
- 0
देहरादून। नई दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कई दौर की बैठकों के बाद हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा […]