हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले 6 से ज्यादा नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। सभी नेताओं को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करवाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री राजेश रस्तोगी, मुख्यमंत्री रहते हरीश रावत के ओएसडी रहे पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और कई विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की मुख्य धुरी रहे चेतन ज्योति आश्रम के स्वामी ऋषिश्वरानंद के साथ बड़ी संख्या में संत हैं। भाजपा का दामन थामने वाले पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर वो पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं हरीश रावत से नाराजगी के सवाल पर उन्होंने हरदा को पिता तुल्य बताया है। पुरुषोत्तम शर्मा ने स्पष्ट किया कि हरीश रावत से उनकी कोई भी व्यतिगत नाराजगी नहीं है।
Related Posts
शिविर का आयोजन किया
- admin
- February 23, 2024
- 0
पौड़ी। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने आज पौड़ी के कोटद्वार में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र कामगारों […]
झंडा मेला शुरू
- admin
- March 30, 2024
- 0
देहरादून। देहरादून का ऐतिहासिक झंडा मेला झंडे जी के आरोहण के साथ शुरू हो गया है।मेले में देश भर की सँगते पहुंच रहे हैं। मेला […]
चार युवक नदी में डूबे, मौत
- admin
- March 25, 2024
- 0
तेलंगाना। कुमुराम भीम आसिफाबाद जिले में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए चार युवकों की डूब कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार […]