देहरादून। प्रदेश के सभी 5 लोकसभा सीट पर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार को प्रदेश में सभी 5 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। पूरे प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट पर 13, अल्मोड़ा में 7, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
Related Posts
कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करें
- admin
- March 6, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश में पुलों के निर्माण और उनकी देखभाल में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और इनके निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने […]
गंगा में डूबा युवक
- admin
- March 25, 2024
- 0
ऋषिकेश। ऋषिकेश में होली के दौरान गंगा में डूब रही महिला को बचाने गंगा में कूदे एक युवक की डूब कर मौत हो गई। सूचना […]
महाराज ने बजट को क्षमतावान नीति पर आधारित बताया
- admin
- February 27, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने धामी सरकार के 2024-25 के लिए कुल […]