उधमसिंह नगर। नानकमत्ता कस्बा गुरूवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक से आए दो अज्ञात हमलावरों ने यहां कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को गोलियों से छलनी कर दिया गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जहां गोली चली थी लोग वहां दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह गोलियों से घायल होकर लहूलुहान पड़े थे। लोग तत्काल गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो गोलियों सेडेरा कार सेवा के सेवादारों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह (करीब 6.30 बजे) सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे। घूमने के बाद वो दरवाजे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मृत्यु हो गई है। इस हत्याकांड को नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जल्द होने वाले चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हमलावरों की पहचान करने के लिए एसटीएफ को लगाया गया है। इस घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। बुरी तरह घायल हो गए थे। अत्यधिक गंभीर चोटें लगने और ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हो गई।
Related Posts
कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा
- admin
- March 23, 2024
- 0
देहरादून। नई दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कई दौर की बैठकों के बाद हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा […]
व्यापार संघ ने दिया अल्टीमेटम
- admin
- March 11, 2024
- 0
धारचूला। नगर में वर्ष 2000 के बाद से व्यापार कर रहे बाहरी व्यापारियों को व्यापार मंडल ने चिन्हित कर कर लिया है।व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा […]
कल ऋषिकेश के लिए रवाना होगा गाडूघड़ा
- admin
- February 12, 2024
- 0
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत गाडूघड़ा (तेल-कलश) नृसिंह मंदिर से पूजा-अर्चना के […]