रामनगर। रामनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न ¨बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। सीएम ने कहा कि हमारे कर्मठ कार्यकर्ता मजबूत पार्टी के आधार हैं। सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी व विकास कायरे को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है, जिसके बल पर आज भारतीय जनता पार्टी वि का सबसे बड़ा संगठन बन कर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में देश मजबूत और देशवासी सशक्त हुए हैं। आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास देश के विकास के मजबूत आंकड़े है,जिसके दम पर वह हर बूथ पर मजबूती से लड़ रहा है। धामी ने उत्तराखंड की पांचों सीटों को प्रचंड मतों से जीतने का लक्ष्य रखा और मोदी सरकार को 400 से अािक सीटों के साथ पुन: सत्ता में लाने के लिए कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया।
Related Posts
अधिक मतदान कराने को लेकर हुई बैठक
- admin
- March 15, 2024
- 0
देहरादून । मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने एवं प्रचार प्रसार को […]
55 प्रत्याशी मैदान में
- admin
- March 30, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के सभी 5 लोकसभा सीट पर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने […]
पिथौरागढ़ के लिए संचालित होगा 42 सीटर विमान
- admin
- February 29, 2024
- 0
देहरादून। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी प्रदान की है। […]