देहरादून। प्रदेश भाजपा संगठन के अनुरोध पर लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों के सूची जारी कर दी हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इस सूची में प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए देवभूमि आएंगे। स्टार प्रचारकों की इस सूची में हेमा मालिनी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर समेत कई केंद्रीय नेताओं को शामिल किया गया है। वही प्रदेश से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, अनिल बलूनी, समेत कई नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
Related Posts
डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही : धामी
- admin
- March 13, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत सुविधाओं को विकसित किया जा रहा […]
राज्य के विकास का रीढ़ हैं महिलाएं
- admin
- February 11, 2024
- 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मातृ-शक्ति को समर्पित “संगज्यू-2024” में शिरकत करने Road Show करते चंपावत के लोहाघाट पहुंचे तो लोग उनका इस्तकबाल करने के […]
मुख्यंमत्री ने की भट्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील
- admin
- April 7, 2024
- 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री ने मुक्तेश्वर में जनसभा में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के साथ इस क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने भी विधानसभा […]