तेलंगाना। कुमुराम भीम आसिफाबाद जिले में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए चार युवकों की डूब कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नदीमाबाद, कौताला मंडल के रहने वाले कमलाकर, संतोष, प्रवीण और साई ने अपने दोस्तों के साथ होली खेलना शुरू किया । होली खेलने के बाद वे तातीपेल्ली में पास की वर्धा नदी में स्नान करने चले गए। इन सभी युवकों में से चार को तैरना नहीं आता था। नदी की गहराई मालूम न होने के बाद वह डूब गए। इस हादसे की जानकारी जब आस-पास के लोगों को लगी तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नावों से तलाशी ली और घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर चार शव बरामद किए।
Related Posts
चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
- admin
- February 24, 2024
- 0
देहरादून। राज्य सरकार ने आगामी दो महीने में चारधाम यात्रा मार्ग पर सभी आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य […]
सचिवालय बस सेवा शुरू
- admin
- February 19, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय के कार्मिकों के लिए सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारम्भ […]
भाजपा करेगी बम्पर जीत दर्ज
- admin
- April 9, 2024
- 0
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी देश के सैनिकों को सम्मान नहीं दिया है। कांग्रेस पर सैनिकों के अपमान […]