पौड़ी। लोकसभा चुनाव के लिए गढ़वाल संसदीय सीट से आज नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 7 नामांकन प्रपत्र लिए गए। अब तक 9 नामांकन पत्र लिए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। आज उत्तराखंड समानता पार्टी के प्रत्याशी विनोद शर्मा के लिए विक्रम राणा, बसपा प्रत्याशी धीर सिंह बिष्ट के लिए सुबोध कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए अद्वैत बहुगुणा ने नामांकन पत्र लिया। निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन सिंह रावत, मुकेश प्रकाश , उक्रांद प्रत्याशी आशुतोष नेगी और सैनिक समाज पार्टी के प्रत्याशी मुकेश चंद्र ने नामांकन पत्र लिया। अभी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
Related Posts
प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर ही एसडीआरएफ में रखे गए प्रस्तावों पर विचार होगा
- admin
- February 20, 2024
- 0
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आपदा से क्षतिग्रस्त विभागीय परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के प्रस्तावों में विभागों […]
दून पहुँचे राजनाथ सिंह
- admin
- February 12, 2024
- 0
देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देहरादून पहुंचे। शाम करीब चार बजे वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष […]
अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
- admin
- March 21, 2024
- 0
हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक अध्यात्मवाद विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ देसंविवि के प्रतिकुलपति एवं युवा […]