रुद्रप्रयाग। दशज्यूला क्षेत्र के जग्गी कांडई में घास काटते समय एक महिला की खाई में गिरने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन की टीम महिला के शव को सड़क पर पहुंचाया।रविवार को 56 वर्षीय सरिता देवी पत्नी मनवर सिंह निवासी जग्गी कांडई गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास के लिए गई थी। घास काटते समय उक्त महिला का पावं फिसलने वह लगभग ढाई सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। महिला के परिजनों ने इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीमें 108 एम्बुलेंस के साथ मौके के लिए रवाना हुई। आपदा एवं खोज बचाव की टीमों ने मौके पर पहुंचकर महिला का रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के शव खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया गया, जहां 108 सेवा के माध्यम से पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
बारिश व बर्फबारी की संभावना
- admin
- February 16, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। यहां कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसे लेकर आरेंज […]
हादसे में महिला की मृत्यु
- admin
- February 11, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे […]
नई शिक्षा नीति उत्तराखंड को विकसित करने में मददगार साबित होगी
- admin
- February 24, 2024
- 0
देहरादून। सतपुली। महाराजा अग्रसेन हिमालय गढ़वाल विश्वविद्यालय ब्लॉक पोखड़ा पौड़ी गढ़वाल में “विकसित भारत 2047 नेवीगेशन होरिजोंस इन हायर एजुकेशन एक्सीलेंस” पर दो दिवसीय संगोष्ठी […]