देहरादून । मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने एवं प्रचार प्रसार को लेकर मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रेस/मीडिया को आसानी से निर्वाचन का डाटा उपलब्ध हो सके इसके लिए मीडिया प्लान तैयार रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ लगातार वार्ता कर वांछित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। कहा कि राष्ट्रीय एवं स्थानीय पर्वों पर विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जा सकता है।
Related Posts
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर
- admin
- February 23, 2024
- 0
चमोली। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु […]
कार हादसे में गई 6 की जान
- admin
- February 21, 2024
- 0
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून आ रही एक कार मंगलवार देर शाम मसूरी से करीब 30 किमी पहले दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर यमुना पुल के […]
प्रधानमंत्री करेंगे कोटद्वार रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास
- admin
- February 22, 2024
- 0
कोटद्वार। ब्रिटिश काल में बने कोटद्वार रेलवे स्टेशन के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। जल्द ही स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप बनाया जाएगा। 1885 […]