नई दिल्ली। एक राष्ट्र-एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को रिपोर्ट सौंपी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में यह उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। समिति ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन. के. सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह रिपोर्ट सौंपी। विधि और न्याय मंत्रालय के अनुसार एक राष्ट्र-एक चुनाव आकांक्षी भारत के लिए मुख्य बिन्दु है। मंत्रालय ने कहा कि सभी सुझावों पर सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद उच्च स्तरीय समिति ने देशभर में सभी चुनाव एक साथ कराने के लिए दो चरणों वाली प्रक्रिया की सिफारिश की है। पहले चरण में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। दूसरे चरण में नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनावों का तालमेल लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव के साथ इस तरह से किया जाएगा कि नगर पालिका और पंचायतों के चुनाव लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव के बाद सौ दिन के अन्दर करा लिए जाएं। समिति ने सह सिफारिश भी की है कि सरकार की सभी त्रि-स्तरीय व्यवस्था के लिए चुनाव में एक ही मतदाता सूची और फोटो पहचान पत्र का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
Related Posts
कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत
- admin
- March 8, 2024
- 0
अल्मोड़ा। बुलेट से अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम दर्शन के लिए आ रहे हरियाणा के गुरुग्राम निवासी दो भाइयों को विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम कार […]
महाराज ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
- admin
- March 23, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। पर्यटन , सिंचाई व लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन […]
मुख्यमंत्री ने आइटीबीपी जवानों के साथ रात्रिभोज किया
- admin
- March 4, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईटीबीपी कैंपस सीमाद्वार, देहरादून में आईटीबीपी उत्तरी सीमान्त मुख्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रेजिंग […]