चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गोपेश्वर पहुंचे और विशाल रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। रोड शो में राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड अग्रणी राज्य बन रहा है। विदेशों में भी भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। हमारी सरकार दिन रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। हमने सीमाओं की सुरक्षा मजबूत की है। सेना को आधुनिक बनाया है। अगले पांच सालों तक भी बीपीएल के लिए निशुल्क खाद्यान्न मिलेगा।
Related Posts
आप सांसद संजय सिंह को जमानत मिली
- admin
- April 2, 2024
- 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय सिंह को पिछले […]
वाहन हादसे में गई 8 लोगों की जानें
- admin
- April 9, 2024
- 0
नैनीताल। सोमवार देर रात बेतालघाट क्षेत्र के मल्ला गांव के ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर सवारियों से भरा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में […]
कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करें
- admin
- March 6, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश में पुलों के निर्माण और उनकी देखभाल में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और इनके निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने […]