देहरादून। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य जब 25 वर्ष का होगा तो देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ जनता को मिले, यह सभी का ध्येय होना चाहिए। बैंकिंग के क्षेत्र में उत्तराखंड में पहले की अपेक्षा में काफी सुधार आया है। उन्होंने ऋण वितरण में निजी बैंकों की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की जीडीपी वर्ष 2022-23 में 7 दशमलब 3 प्रतिशत रही है।
Related Posts
55 प्रत्याशी मैदान में
- admin
- March 30, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के सभी 5 लोकसभा सीट पर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने […]
चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
- admin
- February 24, 2024
- 0
देहरादून। राज्य सरकार ने आगामी दो महीने में चारधाम यात्रा मार्ग पर सभी आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य […]
मुख्यमंत्री ने देखा मिशन सिलक्यारा नाटक
- admin
- March 2, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिशन सिलक्यारा नाटक का अवलोकन किया। मदन मोहन सती की मूल कृति ‘नायक से जननायक’ पर आधारित ‘‘मिशन सिलक्यारा’’ […]