देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड महज एक ब्रांड नहीं अपितु राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा हाउस आफ हिमालयाज से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे। हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हम सबने मिलकर देश – विदेश में पहुंचाना है। इस दौरान सचिव राधिका झा ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालयाज में लिया गया है। साथ ही तीन लेवल पर उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
Related Posts
राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
- admin
- March 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। […]
कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत
- admin
- March 8, 2024
- 0
अल्मोड़ा। बुलेट से अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम दर्शन के लिए आ रहे हरियाणा के गुरुग्राम निवासी दो भाइयों को विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम कार […]
भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
- admin
- March 2, 2024
- 0
देहरादून । भाजपा ने आगामी लोस चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में देशभर के 195 लोस सीट पर उम्मीदवारों […]